राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी को आयोजित 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में छत्तीसगढ़ की बेटी ने राज्य का नाम रोशन किया है। मनेंद्रगढ़ की डॉ. नीति सिंह ने कर्तव्य पथ पर भारत मौसम विज्ञान विभाग, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की झांकी का सफल नेतृत्व किया। डॉ. नीति वर्तमान में दिल्ली स्थित भारत मौसम विभाग में वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा मनेंद्रगढ़ में हुई। उनके पिता रमेशचंद्र सिंह एक सीनियर वकील और सांसद प्रतिनिधि हैं। डॉ. नीति के पति आशीष सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में कार्यरत हैं। झांकी में मौसम विभाग के 150 सालों के योगदान को बताया साइंटिस्ट डॉ. नीति सिंह ने बताया की उनके नेतृत्व में यह झांकी कपिल देव मीणा और राजन कुमार द्वारा तैयार की गई थी। इस झांकी में भारत मौसम विज्ञान विभाग के 150 सालों के योगदान को दर्शाया गया। झांकी में मौसम संबंधी उपकरणों के साथ जीवंत पात्र भी थे जो मौसम डेटा के संग्रह और विश्लेषण करने के मंत्रालय के प्रतिबद्धता को प्रदर्शित कर रहे थे। देश की सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन बता दें कि डॉ. नीति इस प्रतिष्ठित अवसर पर झांकी का नेतृत्व करने वाली मनेंद्रगढ़ की पहली महिला बनी हैं। गणतंत्र दिवस परेड में मौसम विज्ञान विभाग की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें देश की सैन्य और सांस्कृतिक विरासत का भव्य प्रदर्शन किया गया। मनेंद्रगढ़ में खुशी की लहर डॉ. नीति की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि पूरे मनेंद्रगढ़ में खुशी की लहर है। उनकी इस सफलता ने युवा पीढ़ी के लिए एक नई राह दिखाई है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *