भास्कर न्यूज | बालोद रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा। शनिवार की तुलना में अधिकतम तापमान स्थिर रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 3 डिग्री कम रहा। सुबह 7 बजे तक कोहरा छाया रहा। जिसके बाद शाम तक अधिकांश समय के लिए धूप-छांव के बीच बादल छाए रहें। उत्तर दिशा से हवा आने की वजह से लोगों को ठंड का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ कमजोर हो चुका है हालांकि नमीयुक्त हवा आ रही है। इस वजह से बादल छा रहें है। सोमवार को अधिकांश समय तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम साफ रहने के अलावा उत्तर दिशा से हवा आने की वजह से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ सकता है। दिन व रात के तापमान में खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। रविवार को शाम 7 बजे के बाद वातावरण मंे नमी की मात्रा 80 फीसदी रही। इस दौरान तेज हवा भी चली।