बैकुंठपुर | नगरीय निकाय व जिला पंचायत चुनाव से पहले भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल हुआ है। मंडल अध्यक्षों को बदलने के साथ ही अब जिला अध्यक्षों की बारी है। कोरिया जिला में चरचा मंडल से पहली बार भाजपा संगठन ने मंडल का अध्यक्ष महिला को नियुक्त किया है। इसके साथ ही कोरिया जिले के सात मंडल के अध्यक्षों के नाम की घोषणा भाजपा ने शनिवार को की गई। वही बताया जा रहा है कि कोरिया व एमसीबी जिला अध्यक्षों नामों की घोषणा की जाएगी। जानकारी के अनुसार नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी की घोषणा जनवरी महीने में करेंगे। शनिवार को भाजपा ने जिले के सात मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा की। जिसमें बैकुंठपुर मंडल से अनिल खटीक, जो पार्षद भी है। चरचा मंडल की अध्यक्ष दीपा विश्वकर्मा, बचरापोड़ी मंडल से किशोर चंद्र सिरदार, सलका मंडल से मैनेजर कुमार राजवाड़े, कुड़ेली मंडल में संजय चिकंजुरी अध्यक्ष बनाए गए है। वहीं पटना मंडल से रामलखन यादव और सोनहत मंडल से राजाराम राजवाड़े को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।