बालोद| जनसंपर्क विभाग की मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ जनमन जिला ग्रंथालय में युवाओं को वितरण किया गया। इस माह छत्तीसगढ़ जनमन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन के एक साल की उपलब्धियों पर आधारित है। जिसे ‘आकार ले रहा विकसित, सुशासित छत्तीसगढ़’ शीर्षक के साथ प्रकाशित किया गया है। जिसमें प्रमुख रूप से एक साल में शासन की उपलब्धियों की जानकारी प्रदर्शित की गई है। जिसमें सरकार का विकास पर जोर, नक्सलवाद हुआ कमजोर, पर्यटन विकास, नई औद्योगिक नीति, अधोसंरचना विकास, किसानों की उन्नति, स्वस्थ्य छग, महिलाओं की आर्थिक समृद्धि, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, भ्रष्टाचार से जंग, सुशासन एवं पारदर्शिता, छत्तीसगढ़ की नई शिक्षा नीति आदि जानकारियां है।