बिलासपुर में ठंडी और शुष्क हवाओं का आना बंद हो गया है। जिसके चलते दिन में मौसम शुष्क बना हुआ है। बुधवार को दिन का तापमान अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था। जिससे ऐसा लगा कि अब गर्मी का मौसम आ गया है। अब रात में तापमान बढ़ने लगा है। हालांकि, अभी रात में ठंड का असर बना हुआ है। इस दौरान रात का तापमान 13 डिग्री रहा। जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम था। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी जिले में मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। एक बार फिर शहर में तापमान में वृद्धि होने लगी है। बदलते मौसम के साथ अब लोगों को दोपहर में गर्मी का एहसास होने लगा है। बुधवार सुबह के समय हल्की ठंड रही। लेकिन, दिन चढ़ने के साथ ठंड बेअसर हो गया। शाम को भी उतनी ठंड नहीं रही। तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी का असर दिखने लगा है। दिन की धूप और शुष्क मौसम के बीच गर्मी से राहत पाने के लिए घरों में पंखा चलने लगा है। 31 डिग्री के पार पहुंचा तापमान बुधवार को दोपहर में टेम्परेचर 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा, जो सोमवार की तुलना में अधिक रहा। रविवार और सोमवार की तुलना में रात में भी ठंड कम हो गई है। स्पष्ट है कि मौसम में बदलाव के साथ अब धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगा है, जिसके कारण गर्मी की आहट महसूस होने लगी है। तीन से चार डिग्री बढ़ेगा तापमान मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन बंद हो रहा है। जिसके कारण बिलासपुर समेत प्रदेश में न्यूनतम तापमान में वृद्धि का दौर शुरू हो गया है। 28 जनवरी मौसम शुष्क रहने की अनुमान है। जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। एक फरवरी तक न्यूनतम तापमान में करीब तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। ठंड के बाद अब गर्मी का एहसास पिछले तीन-चार दिनों से मौसम में बदलाव दिख रहा है। पिछले सप्ताह तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। वहीं, कुछ दिनों से ठंड बढ़ गई थी। लेकिन, अब धीरे-धीरे ठंड कम हो रही है। उत्तरी हवाएं भी थम सी गई है, जिससे अब फिर से दोपहर के साथ ही शाम को गर्मी का एहसास होने लगा है। बाजार में सजे फल और जूस सेंटर मौसम में बदलाव के साथ बाजार में अब फल व जूस की दुकानें भी सज गई हैं। जैसे-जैसे अब सर्दी का असर कम होगा, इन दुकानों में भीड़ बढ़ेगी। जेल रोड में जहां नारियल डाब, रेलवे बंगाली स्कूल चौक में सोडा और जूस, देवकीदंन चौक में जूस सेंटर में भीड़ के साथ अब माल व अन्य सभी प्रमुख चौक-चौराहों के साथ सड़कों में फल और जूस की दुकानें लगने लगी है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *