भास्कर न्यूज | कोरबा अपराध और अवैध शराब की बिक्री में प्रभावी नियंत्रण पर पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को केन्द्रीय राज्य मंत्री ने सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों -कर्मचारियों को शहर में हुए मुख्य कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने सम्मानित किया। इसमें आबकारी विभाग से लगातार दूसरे साल उप निरीक्षक डॉ. सुकांत पाण्डेय सम्मानित हुए। उन्होंने इस साल अपने वृत दीपका क्षेत्र में 193 अपराधिक प्रकरण दर्ज किए, जिनमें 37 प्रकरण गंभीर प्रकृति के अजमानतीय प्रकरण थे। दूसरे राज्य से शराब तस्करी के दो मामले भी उन्होंने पकड़े। इस तरह उप निरीक्षक पाण्डेय ने अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया। इससे शासकीय राजस्व में वृद्धि हुई। इसी तरह पुलिस विभाग से बालको थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनवकांत सिंह व निरीक्षक उषा सोधिया को लंबित अपराधों के निराकरण में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया। हत्या के मामले में आरोपियों की पतासाजी और गिरफ्तारी में उत्कृष्ट कार्य पर सीएसईबी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक जितेन्द्र यादव व अफसर खान, साइबर सेल के उप निरीक्षक अजय सोनवानी को सम्मानित किया गया। इसी तरह प्रधान आरक्षक गुनाराम सिंहा, आरक्षक संदीप सिंह, डेमन ओग्रे, सुशील यादव, आलोक टोप्पो सम्मानित हुए। समाजसेवी प्रदीप महतो के देहदान के संकल्प को मूर्त रूप देने वाले उनके परिजन को भी सम्मानित किया।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *