भास्कर न्यूज | महासमुंद नगरीय प्रशासन व विकास विभाग के राज्य शहरी विकास अभिकरण द्वारा रायपुर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सम्मान समारोह-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया था, जिसमें महासमुंद नगर पालिका को डे-एनयूएलएम अवार्ड्स 2023-24 अंतर्गत स्वरोजगार घटक में असाधारण प्रयास व समग्र प्रदर्शन के लिए राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सम्मानित किया। जिसके तहत महासमुंद नगर पालिका सीएमओ महासमुंद खिरसागर नायक के नेतृत्व में सामुदायिक संगठन सीओ ममता बग्गा, प्रेमशीला बघेल और राखी ठाकुर को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सोमवार को राज्य शहरी विकास अभिकरण की टीम को स्वरोजगार घटक में असाधारण प्रयास एवं समग्र प्रदर्शन के लिए राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। राज्य शहरी विकास अभिकरण के सामुदायिक संगठक (सीओ) ममता बग्गा, प्रेमशीला बघेल और राखी ठाकुर ने कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी उपलब्धियों की जानकारी दी। कलेक्टर लंगेह ने कहा कि नगरीय क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना बड़ी उपलब्धि है। एनयूएलएम द्वारा बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे भी इसी तरह कार्य करने कहा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *