बालोद। शुक्रवार को पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अर्जुंदा में तारा मंडल कार्यक्रम का आयोजन किया। शासन के द्वारा इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ विज्ञान को जोड़ने का पहल किया है। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ऑडियो-वीडियो के माध्यम से अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में जानकारी दी गई। जिससे विद्यार्थी अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित सकारात्मक जानकारी ढूंढने का कार्य करेंगे और अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनने के लिए प्रेरित होंगे। विद्यालय की प्राचार्य नीलम कौर सहित स्टाफ उपस्थित रहे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *