उत्तर छत्तीसगढ़ में अब भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बलरामपुर एवं कोरिया जिले में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। सरगुजा के दरिमा क्षेत्र में शराब के नशे में सड़क किनारे सोए ग्रामीण की ठंड लगने से मौत हो गई। संभाग में सोनहत सहित मैदानी इलाकों में भी लगातार तीसरे दिन पाला पड़ा है। आगामी दिनों में न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। छत्तीसगढ़ के अन्य इलाकों में जहां मौसम गर्म हो गया है, वहीं सरगुजा संभाग में अब भी शीतलहरों के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बलरामपुर जिले में सोमवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं कोरिया जिले के सोनहत में भी न्यूनतम तापमान चार डिग्री के नीचे रहा। लगातार तीसरे दिन बलरामपुर एवं कोरिया जिले के मैदानी इलाकों में पाला पड़ा है। सरगुजा में ठंड से ग्रामीण की मौत
सरगुजा जिले के दरिमा थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम रेवापुर में बीती रात शराब के नशे में घर के बाहर सड़क किनारे सो गए ग्रामीण की मौत हो गई। आशंका है कि वह हाइपोथर्मिया की चपेट में आ गया। दरिमा पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया ठंड लगने से ग्रामीण की मौत हुई है। उसने गर्म कपड़े नहीं पहने थे। सरगुजा में भी शीतलहरों के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सोमवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तामपान 5.3 डिग्री दर्ज किया गया था। हालांकि 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है और मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री दर्ज किया गया है। मैदानी इलाकों में ठंड का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। लोग सर्दी, खांसी और मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। कल से तापमान बढ़ने के आसार
मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट ने बताया कि उत्तरी सर्द हवाओं के कारण उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड की वापसी हुई है। 29 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके बाद न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगेगी। 31 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के उपर जाने के आसार हैं। अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *