राजनांदगांव नगर निगम से BJP ने मधुसूदन यादव को दोबारा प्रत्याशी बनाया है। महापौर कैंडिडेट के नाम का ऐलान होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में फटाखे फोड़कर जश्न मनााया। जन नेता के रूप में प्रसिद्ध मधुसूदन यादव (52) की उम्मीदवारी की घोषणा होते ही में कार्यकर्ताओं ने लेवल कॉलोनी, सिविल लाइन, मानव मंदिर चौक और भाजपा कार्यालय समेत शहर के कई वार्डों में जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने ‘राजनांदगांव का मेयर कैसा हो, मधुसूदन यादव जैसा हो’ के नारे भी लगाए। डॉ. रमन सिंह के करीबी है मधुसूदन यादव मधुसूदन यादव को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का करीबी माना जाता है, जिसका लाभ उन्हें राजनीतिक करियर में मिलता रहा है। वे विधायक, सांसद और महापौर रह चुके हैं। नगर निगम में सत्ता बरकरार रखने के लिए भाजपा ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। इस चुनाव में कई निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जल्द सूची जारी करेगी कांग्रेस बता दें कि भाजपा ने अभी तक 51 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है, जिसके रविवार रात तक जारी होने की संभावना है। दूसरी ओर, कांग्रेस पार्टी की तरफ से भी महापौर प्रत्याशी की घोषणा का इंतजार है। माना जा रहा है कि कांग्रेस भी जल्द ही सूची जारी कर सकती है।