रायपुर सेंट्रल जेल में एक अफ्रीकन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसने अपने गमछे की रस्सी बनाकर सेल की रॉड में फंसाया। फिर फंदे पर झूल गया। बताया जा रहा है कि जेल के भीतर खाने की खराब व्यवस्था को लेकर अफ्रीकन मूल की कैदी लगातार विरोध कर रहे थे। आशंका है कि परेशान होकर एक कैदी ने आत्महत्या कर ली। यह पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है। मृतक कैदी का नाम पेट्रिक यूबी बाओकों था। वह 2020 से ड्रग्स मामले में जेल में बंद था। मंगलवार दोपहर जेल के पहरेदारों ने जब उसका सेल चेक किया तो वहां पर पेट्रिक फांसी के फंदे पर लटका हुआ दिखा। जिसके बाद आनन फानन में जेल के अफसरों को सूचना दी गई। पुलिस ने उसे मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसके मौत की पुष्टि कर दी। लाश का होगा पोस्टमॉर्टम पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क कर रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद लाश उनको सौंपा जायेगा। बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से अफ्रीकी मूल के कैदी जेल के भीतर खाने की व्यवस्था को लेकर लगातार विरोध कर रहे थे। लेकिन जेल प्रशासन समस्या दूर नहीं कर रहा था। आशंका है कि इस वजह से परेशान होकर एक कैदी ने आत्महत्या कर ली।