कोरबा नगर निगम चुनाव में भाजपा ने मंगलवार को बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत के नेतृत्व में पार्टी के 67 वार्ड प्रत्याशियों ने एक साथ नामांकन दाखिल किया। कार्यकर्ताओं ने घंटाघर से कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकाली। रैली में श्रम मंत्री और विधायक लखन लाल देवांगन शामिल हुए। मंत्री देवांगन ने कांग्रेस पर निशाना भी साधा, उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में कांग्रेस के शासन में जो भ्रष्टाचार हुए है, भाजपा की जीत के बाद इन मामलों को उजागर किया जाएगा और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनसमर्थन को देखते हुए जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल से जनता नाराज है और इसका परिणाम चुनाव में दिखेगा। संजू देवी ने कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी उषा तिवारी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह जनता के बीच नहीं गईं और उनकी छवि अच्छी नहीं है। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *