बिलासपुर में उत्तरी हवाओं से ठंड एक बार भी फिर बढ़ गई है, जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा। यह 14.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दोपहर में अधिकतम तापमान कम होने से दिन में तेज धूप से राहत मिली। जिले में रविवार से मौसम में बदलाव का दौर शुरू हुआ है। उत्तरी हवाओं के आगमन से ठंड का असर महसूस होने लगा है। रविवार दोपहर में तापमान 28 डिग्री रहा। जबकि, रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके बावजूद दोपहर में धूप कम महसूस हुई। जबकि, शाम से ठंडी हवाओं से ठंड बढ़ गई और रात में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री पर आ गया। इसके चलते रात में ठंड बढ़ गई। ठंड लौटने के बाद गर्मी से मिली राहत पिछले तीन-चार दिनों से मौसम में तेजी से बदलाव दिख रहा था, जिसके चलते तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। वहीं, ठंड का असर भी धीरे-धीरे कम हो रहा था और गर्मी महसूस होने लगी थी। लेकिन, उत्तरी हवाओं के असर से ठंड लौट आई है और दोपहर में गर्मी से राहत महसूस होने लगी है। उत्तरी हवाओं से बढ़ी ठंड, शुष्क रहा मौसम मौसम वैज्ञानिक के अनुसार उत्तर दिशा से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन शुरू हो गया है। इसके चलते बिलासपुर सहित प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। 27 जनवरी तक प्रदेश के कई इलाकों में रात का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। दिन के समय तापमान में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *