सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने हत्या के आरोप में दो से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, के नदीगांव सूरजगढ़ स्थित महानदी पुल के पास साल 2022 में पति-पत्नी का अज्ञात शव बरामद हुआ था। जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि दोनों की गला घोंटकर हत्या की गई थी। इसके बाद शव नदी में फेंका गया था। मामले में थाना सरिया में केस दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने मृतकों के पुत्र सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया था। लेकिन दो आरोपी छत्रमोहन यादव और दशरथ यादव दो साल से फरार थे। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस सराहनीय कार्य में थाना सरिया प्रभारी उप निरीक्षक श्री टीकाराम खटकर, प्र.आर. ताराचंद रातड़े, भुवनेश्वर पण्डा, आरक्षक राजकुमार साव और चौकी कोतबा प्रभारी उप निरीक्षक राकेश सिंह तथा उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।