Cocktail 2 Box Office: फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की रिलीज को आज 12 दिन पूरे हो गए हैं। मगर, बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार सुस्त हो चली है। यह 100 करोड़ क्लब से अभी काफी दूर है। जानिए कितना हुआ अब तक का कलेक्शन?
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ओपनिंग डे पर इसने डबल डिजिट में कमाई की। फिर वीकएंड पर भी शानदार प्रदर्शन किया। मगर, चौथे दिन के बाद कमाई में गिरावट आनी शुरू हुई और यह सिलसिला अब हर दिन जारी है। जानिए फिल्म ने अब तक कितने कमाए हैं?
पहले वीक कॉकटेल-2 ने कितने कमाए?
फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में चर्चित सितारे होने के बावजूद अब तक यह 100 करोड़ी नहीं बन पाई है। यह फिल्म जिस अंदाज में कलेक्शन जुटा रही है, उससे 100 करोड़ की मंजिल तक पहुंच पाना भी मुश्किल लग रहा है।
- फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने ओपनिंग डे पर 13.50 करोड़ रुपये कमाए थे।
- दूसरे दिन कलेक्शन 16.25 करोड़ रुपये रहा।
- रविवार को तीसरे दिन 17.75 करोड़ रुपये जुटाए थे।
- कॉकटेल-2 ने पहले वीक टोटल 70.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
- 12वें दिन कितना हुआ टोटल कलेक्शन?
बीते रविवार को यानी 10वें दिन फिल्म का कलेक्शन 4.40 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, कल दूसरे सोमवार को इसमें भारी गिरावट दर्ज हुई और कमाई सिर्फ 1.75 करोड़ रुपये रही। वहीं, आज 12वें दिन खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 1.28 करोड़ रुपये कमाए हैं। कॉकटेल-2 का टोटल नेट कलेक्शन 86.18 करोड़ रुपये हो चुका है।