वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) आयरलैंड के खिलाफ पहले T20I में डेब्यू करेंगे. यह चर्चा उन्हें टीम इंडिया (Team India) में शामिल करने के बाद से थी. ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि वैभव 26 जून को आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू करके इतिहास रचेंगे. सूर्यवंशी भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बनेंगे. वह सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे. लेकिन, ऐसा नहीं हुआ. वैभव को आयरलैंड के खिलाफ पहले T20I में जगह नहीं मिली. सूर्यवंशी को पहले T20I में मौका क्यों नहीं मिला? इसकी वजह कप्तान श्रेयस अय्यर ने खुद बताई.
श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?टॉस के दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर ने कन्फर्म किया कि वैभव सूर्यवंशी पहले T20I की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं. जब उनसे यह पूछा गया कि वैभव को टीम में शामिल नहीं करने की वजह क्या है? इस सवाल के जवाब में श्रेयस ने कहा कि टीम मैनेजमेंट सीनियर प्लेयर्स को बैक करना चाहता था, जो T20 वर्ल्ड कप में विनिंग टीम का हिस्सा रहे. श्रेयस के मुताबिक,