इंडिया ए के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की ट्राई सीरीज मैच के दौरान श्रीलंका ए के खिलाड़ी विशेन हलाम्बागे से भिड़ंत हो गई थी। इस मामले में मैच रेफरी ने खिलाड़ियों पर एक्शन लिया है।

दांबुला: श्रीलंका ए और इंडिया ए के बीच सोमवार को दांबुला में मुकाबला हुआ हुआ था। ट्राई नेशन ए सीरीज के इस मुकाबले में काफी विवाद देखने को मिला। मैच खत्म होने के बाद इंडिया ए के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की भिड़ंत श्रीलंका के विशेन हलाम्बागे से हुई। इस मामले में श्रीलंका क्रिकेट ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार मैच रेफरी प्रदीप जयप्रकाश ने घटना में शामिल खिलाड़ियों पर प्रतिबंध और जुर्माने लगाए हैं।

विशेन हलाम्बागे पर सबसे बड़ी कार्रवाई

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका ए के खिलाड़ी विशेन हलाम्बागे पर सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है। विशेन ने इंडिया ए की हार के बाद मैदान से बाहर जा रहे वैभव सूर्यवंशी को उकसाने की कोशिश की। इसके बाद दोनों ही खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की भी हो गई थी। इसके साथ ही श्रीलंका ए के विकेटकीपर निरोशन डिकवेला पर भी जुर्माना लगाया गया है।

अनुभवी खिलाड़ी डिकवेला विवाद के दौरान दोनों खिलाड़ियों के विवाद में बीच बचाव कर रहे थे। बताया जा रहा है कि उन पर लगाया गया जुर्माना किसी अलग अनुशासनहीनता के मामले से जुड़ा है। हालांकि डिकवेला ने आखिर कौन-सा नियम तोड़ा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। 32 साल के डिकवेला ने श्रीलंका के लिए 54 टेस्ट केसाथ ही 55 वनडे और 28 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं।

वैभव सूर्यवंशी की सजा पर स्थिति साफ नहीं

इंडिया ए के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ भी कोई कार्रवाई की गई है या नहीं, इसे लेकर स्थिति साफ नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में कोई औपचारिक सुनवाई नहीं हुई। मैच रेफरी प्रदीप जयप्रकाश ने मैदान पर मौजूद अंपायरों की रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई किया है। 42 साल के प्रदीप जयप्रकाश श्रीलंका के लिए एक इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं।

निर्धारित 100 ओवर के बाद यह मुकाबला टाई रहा था। इसके बाद सुपर ओवर हुआ। श्रीलंका ए ने पहले खेलते हुए 16 रन बनाए। इंडिया ए की टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे उतरे। दोनों 9 रन ही बना सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *