टेड़ेसरा। क्षेत्र के ग्राम बैगाटोला में 1 जनवरी को वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें गांव के विकास व सम्मान में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजयोग सेवा केंद्र राजनांदगांव संचालिका ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी के द्वारा नागरिकों का सम्मान किया जाएगा। विशेष अतिथि बैगाटोला सरपंच योगेश्वर निर्मलकर होंगे। कार्यक्रम शाम 5 बजे बाजार चौक में रखा गया है। यह आयोजन वरिष्ठ नागरिकों व समस्त ग्राम वासियों के द्वारा किया जा रहा है। यह जानकारी राजेंद्र साहू ने दी।