राजनगर | राजनगर, रामनगर, डूमर कछार सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। नगर परिषद राजनगर कार्यालय में अध्यक्ष यशवंत सिंह ने ध्वजारोहण किया। यहां नगर के वरिष्ठ नागरिक रामकुमार तिवारी, भीम सिंह, उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, नपा के अधिकारी चैन सिंह परस्ते समेत पार्षद उपस्थित रहे। अध्यक्ष ने नगर का गौरव बढ़ाने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया। वहीं नगर परिषद डूमर कछार में अध्यक्ष सुनील कुमार चौरसिया ने ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। नगर परिषद डोला में अध्यक्ष रेनू सुरेश कोल ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उपाध्यक्ष रविशंकर तिवारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रमेश कुमार मार्को समेत पार्षद व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इसके अलावा आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनगर में एसईसीएल उप क्षेत्रीय प्रबंधक एमपी सिंह, शासकीय बालक विद्यालय राजनगर में प्राचार्य एसके सक्सेना, शासकीय कालेज राजनगर में प्राचार्य माया पारस, विवेकानंद कॉन्वेंट हाई स्कूल मैं श्रमिक नेता कन्हैया सिंह, लिटिल एंजेल कान्वेंट स्कूल में प्राचार्य सोनाली ने ध्वजारोहण किया।