दुर्ग| वार्ड 43 सुभाष नगर में 48 लाख रुपए से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन विधायक गजेंद्र यादव ने किया। उन्होंने दो वार्डों में भूमिपूजन किया। जयंती नगर में कच्ची सड़क को डब्लूबीएम किया जाएगा ताकि आवागमन बेहतर हो सके। वार्ड क्रमांक 43 सुभाष नगर के निवासियों और वार्ड 16 जयंती नगर में सामाजिक भवन बनाने समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक से आग्रह किया था। इन कार्यों के राशि की स्वीकृति मिलने पर शनिवार को भूमिपूजन किया गया। वार्ड 16 जयंती नगर में साहू समाज के भवन में अतिरिक्त कक्ष बनेगा। सामाजिक भवन में अतिरिक्त कक्ष बनने से शादी ब्याह और धार्मिक कार्यों के लिए उपयुक्त स्थान मिल जाएगा। भवन के समक्ष कच्ची सड़क को डब्लूबीएम किया जाएगा। वार्ड में 35 लाख से होने वाले विकास कार्य के लिए भूमिपूजन किया गया। इस दौरान मेयर धीरज बाकलीवाल, पार्षद खिलावन मटियारा, गुलाब साहू, बबलू यादव, नीतू राजपूत मौजूद थे।