कोरबा | भारत अल्युमिनियम मजदूर संघ इंटक कार्यालय में मुख्य अतिथि बालको कंपनी के सीईओ राजेश कुमार ने ध्वजारोहण के बाद तिरंगे को सलामी दी। विशिष्ट अतिथि बालको कंपनी के मानव संसाधन प्रमुख प्रज्ञा पांडेय, प्रमुख कर्मचारी संबंध बालको विजय साहू, प्रमुख सुरक्षा अधिकारी भारतेंदु पांडे रहे। संघ के महासचिव जयप्रकाश यादव ने स्वागत भाषण दिया। इंटक के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सिंह ने अपने विचार रखे। सीईओ ने वन मिलियन टन के क्लब में शामिल करने बालको कंपनी की परियोजनाओं की जानकारी दी।