रायपुर में कंस्ट्रक्शन कारोबारी के घर पर चोरी हो गई है। कारोबारी अपने परिवार के साथ अस्पताल गया हुआ था। इस दौरान चोरों ने ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में डीडी नगर पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आशीष ठाकुर ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह गणेश गार्डन के पास डी.डी नगर रायपुर में रहता है। कंस्ट्रक्शन का काम करता है। 4 दिसंबर को दोपहर 3:30 के करीब वह घर पर ताला लगाकर अस्पताल गया हुआ था। कुछ घंटे बजे वह वापस आकर देखा तो उसके घर के मेन गेट की कुंडी टूटी हुई थी। घर के भीतर का सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी खुली हुई थी और उसके दराज में रखा सोने और चांदी के गहने गायब थे। दो आरोपी गिरफ्तार इस मामले में चोरी की शिकायत मिलते ही पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाला। जिसमें कुछ पुराने संदिग्ध चोर नजर आए। इसके बाद पुलिस ने डीडी नगर निवासी वीर अभिमन्यु देवदास उर्फ मन्ना के साथ एक अन्य लड़के को घटनास्थल के पास देखा। इसके बाद पुलिस में मन्ना के साथ तिलक सागर नाम के एक लड़के को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने चांदी के गहने और नगद रुपए समेत 2 लाख 30 हजार रुपए का माल जब्त किया है।