भास्कर न्यूज | सुकमा कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में बुधवार को नगरीय निकाय आम निर्वाचन के लिए ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। कलेक्टोरेट के सभा कक्ष में सुबह 11 बजे से राजनीतिक दल के सदस्यों के समक्ष प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया संपन्न की गई। प्रथम रेंडमाइजेशन अपर कलेक्टर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी गजेंद्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर सूरज कश्यप तथा राजनीतिक दल के सदस्यों की उपस्थिति में किया गया। इसके बाद रेंडमाइजेशन की एक-एक प्रति राजनीतिक दल के सदस्यों को उपलब्ध कराई। प्रथम रेंडमाइजेशन की समस्त प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की गई। बैठक में भाजपा से खेमलाल सिंह, रमेश यादव, कांग्रेस से राजेश नाग, सीपीआई से हड़मा मरकाम, बसपा से मास अमी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और निर्वाचन से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *