भास्कर न्यूज | दुर्गूकोंदल भारतीय मानव कल्याण संगठन पंथ ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम द्वारा दुर्गूकोंदल में 24 घंटे का जिला स्तरीय अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का का किया गया। कार्यक्रम के आयोजक श्यामलाल दुग्गा, कुंती दुग्गा रहे। चालीसा पाठ की शुरुआत साधकों द्वारा दुर्गूकोंदल में शोभायात्रा निकालकर की गई। धर्मसम्राट युग चेतना पुरुष सदगुरुदेव परमहंस योगीराज शक्तिपुत्र महाराज द्वारा विश्व शांति, जनकल्याण, सामाजिक सद्भावना एवं धर्मरक्षार्थ, आत्मोत्थान के लिए 15 मार्च 1995 को भगवती मानव कल्याण संगठन को गठन किया गया है। इसका केन्द्रीय कार्यालय परम पूज्य सद्गुरूदेव जी के द्वारा स्वामित पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम में स्थित है। दस पावन पवित्र आश्रम स्थल में श्री दुर्गाचालीसा का अखंड पाठ परम पूज्य सद्गुरूदेव महाराज के संरक्षण एवं निर्देशन में अनवरत चल रहा है। इसी क्रम में जन-जन के कल्याण के लिए देश के प्रत्येक प्रांतों के जिलों, तहसीलों ग्रामों में अखंड़ पाठ का आयोजन संगठन द्वारा किया जा रहा है। दुर्गूकोंदल में भी दुर्गाचालीसा के 24 घंटे का अखंड पाठ का आयोजन किया गया। इस मौके पर संगठन जिलाध्यक्ष पुरन सिंह वट्टी, जिला सचिव फूलसिंह बढ़ई, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ. अखिलेश पांडेय, गजेंद्र खरगिया, श्यामलाल दुग्गा सहित साधक उपस्थित थे। दुर्गूकोंदल। शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। दुर्गूकोंदल। अखंड़ दुर्गा चालीसा पाठ करते साधक।