छत्तीसगढ़ में बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 5 लोगों ने हिरण का शिकार किया है। फॉरेस्ट और वाइल्ड लाइफ की टीम ने 20-22 किलो मांस को पकाते पकड़ा है। वहीं शिकार में शामिल 5-7 लोग फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। मामला दरभा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के कोटमसर गांव का यह मामला है। एक दिन पहले गांव के करीब 10 से 12 ग्रामीणों ने कोटमसगर के जंगल में हिरण का शिकार किया था, जिसके बाद उसे एक ग्रामीण के घर में रखे थे। 20 से 22 किलो हिरण का मांस जब्त बताया जा रहा है कि टीम पकड़े गए शिकारियों से पूछताछ की जा रही है। मामले के संबंध में और भी खुलासे होने की संभावना है। शिकारियों के पास से करीब 20 से 22 किलो हिरण का मांस जब्त कर लिया गया है। CCF बोले- करेंगे कड़ी कार्रवाई CCF आरसी दुग्गा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हमने कार्रवाई की है, जो फरार हैं, उन्हें भी जल्द पकड़ा जाएगा। हिरण का शिकार करने पर कम से कम 3 साल की जेल और 50 हजार रुपए का अर्थदंड का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि जंगली जीव-जंतुओं का शिकार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।