कांकेर| कांकेर कोतवाली अंतर्गत ग्राम चिवरांज पहाड़ी के पास खेत में अज्ञात महिला की लाश मिली है। ग्राम चिवरांज पहाड़ी के पास एक खेत में 65 साल की महिला की लाश मिली है। पहाड़ी के तरफ गए ग्रामीणों की नजर खेत में पड़ी लाश पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने कांकेर पुलिस थाना में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया है। अभी पोस्टमार्टम होने के बाद ही वस्तु स्थिति पता चल पाएगा। अभी महिला के मौत की जानकारी भी नहीं हो पाई है। कांकेर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है।