कोरबा नगर निगम में कांग्रेस ने सीनियर नेता उषा तिवारी को अपना महापौर प्रत्याशी बनाया है। नाम के ऐलान के बाद उषा तिवारी का बयान सामने आया है, उन्होंने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। वहीं उषा तिवारी ने भाजपा पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। ये अफवाहें भाजपा फैला रही हैं, वास्तविक गुटबाजी भाजपा में ही है। 35 सालों से राजनीति में सक्रिय है उषा पिछले 35 सालों से सक्रिय राजनीति में रहीं उषा तिवारी ब्राह्मण समाज से आती हैं और पूर्वांचल और रीवांचल के लोगों में उनकी मजबूत पकड़ है। बता दें कि वह 10 साल पहले निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मेयर का चुनाव लड़ चुकी हैं। BJP के शासनकाल को बताया विफल मीडिया से बातचीत में उषा तिवारी ने भाजपा के एक साल के शासनकाल को विफल बताते हुए कहा कि पहले भी कोरबा नगर निगम में कांग्रेस की रेनू अग्रवाल और राज किशोर प्रसाद जैसे सफल महापौर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी एकजुट है – उषा तिवारी उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भी जनता कांग्रेस को ही चुनेगी। यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिलता है, तो वह जन भावनाओं के अनुरूप काम करेंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह एकजुट है और आगे भी एकजुट रहेगी।