अंवरी| ठंड बढ़ने के साथ शहर समेत भखारा क्षेत्र और पहाड़ी इलाके में घनघोर कोहरा रहा। कोहरा के कारण गाड़ियां 100 मीटर दूरी पर भी दिखाई नहीं दे रही थीं। भखारा क्षेत्र के अंवरी में सुबह करीब 8 बजे तक कोहरा छाया रहा। शनिवार की तुलना में रविवार को ठंड गायब रही। अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा। रविवार को आसमान में हल्की बदली छाई रही, जिसके कारण ठंड का असर कम दिखा। सुबह हल्की ठंड का अहसास हुआ, लेकिन इसके बाद ठंड महसूस नहीं हुई। 3 दिन पहले शीतलहर की स्थिति थी, जिसके प्रभाव से जिले में ठंड से ठिठुरन बढ़ गई थी। न्यूनतम तापमान सामान्य से कम था। कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया था।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *