धमतरी| सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में क्रिसमस-डे मनाया गया। अतिथि कैल्वरी चेपेल बाइबल इंस्टीट्यूट धमतरी के शिक्षक पास्टर रियुबिन मसीह, भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के पूर्व नर्सिंग सुप्रीटेंडेंट अस्मिता जॉनसन, मेन्नोनाइट चर्च सुंदरगंज डेकोनेस शैलजा सोनवानी थे। कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वर वंदना व आराधना से किया गया। छात्र-छात्राओं ने नृत्य और गीत प्रस्तुत कर किया गया। क्रिसमस टेब्ल्यू का भी मंचन किया। सांता क्लास बनकर बच्चों ने प्रस्तुति दी। संस्था अध्यक्ष डॉ. एएफ पिंटो का क्रिसमस संदेश का वाचन प्राचार्य तृप्ति रॉय ने किया। उन्होंने क्रिसमस का अर्थ बताते हुए सभी छात्र-छात्राओं को प्रेम, भाईचारा, सहिष्णुता एवं ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास रखने प्रेरित किया। पास्टर रियुबिन मसीह ने क्रिसमस की प्रासंगिकता को स्पष्ट करते हुए ईश्वर को सर्व शक्तिमान और उसमें आस्था और विश्वास को जीवन में सुख, शांति और अमन का आधार बताया।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *