राजधानी रायपुर में पेट्रोल पंप के मैनेजर को मारने के लिए आरोपियों ने फ्लिपकार्ट से चाकू ऑर्डर किया था। जो ऑनलाइन इलास्ट्रीक रन कोरियर के माध्यम से पहुंचा था। इस मामले में पुलिस ने आधा दर्जन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। बता दें कि 16 जुलाई की रात 2 बदमाश बाइक लेकर पेट्रोल पंप पहुंचे थे। जहां उन्होंने 50 रुपए का पेट्रोल डलवाया फिर मैनेजर से पैसे छीनने लगे। जब मैनेजर ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने यही चाकू निकाला और उसके गले में मारा, जिससे उसकी मौत हो गई थी। घटना का CCTV भी सामने आया है। मोबाइल में पुलिस को मिले सबूत पुलिस के मुताबिक, आरोपी कुनाल तिवारी (24) और समीर टंडन (22) अभनपुर के रहने वाले है। उन्होंने पूछताछ में बताया कि मर्डर के लिए चाकू ऑनलाइन फ्लिपकार्ट से ऑर्डर किया था। पुलिस का कहना हैं कि इसी चाकू से लूट, हत्या और हत्या का प्रयास जैसी गंभीर घटनाओं को अंजाम दिया गया। आरोपी कुनाल के मोबाइल की जांच पर आरोपी के मोबाइल नंबर से फ्लिप कार्ड ऑनलाइन शॉपिंग साइट से ऑनलाइन चाकू मंगवाने के सबूत मिले। इसके अलावा अन्य 2 चाकू को भी फ्लिपकार्ट के माध्यम से मंगवाना गया था। पुलिस ने ऑनलाइन कंपनियों को दी थी हिदायत रायपुर पुलिस ने मीटिंग और पत्राचार के माध्यम से समस्त ऑनलाइन प्लेटफार्म के मैनेजरों एवं डिस्ट्रीब्यूटरों को हिदायत थी कि ऐसा कोई भी घातक चाकू व हथियार डिलीवरी न किया जाए। जिससे मानव जीवन पर संकट उत्पन्न हो, लेकिन पुलिस ने जांच में पाया कि फ्लिपकार्ट और इलास्ट्रीक रन कोरियर के मैनेजर और कार्य करने वाले डिस्ट्रीब्यूटर व अन्य कर्मचारी ऑनलाइन पार्सल में बारकोड के माध्यम से चाकू होने की जानकारी होते हुए भी ग्राहकों को चाकू डिलवरी किया था। इस मामले में पुलिस ने धारा 125(बी), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज किया। इसके बाद दोनों कंपनी के आधे दर्जन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में और भी लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। गिरफ्तार आरोपी …………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायपुर में पेट्रोल-पंप मैनेजर के मर्डर का LIVE VIDEO:रात में 50 रुपए का पेट्रोल डलवाने आए बदमाश; पैसे लूटे, गले पर गोदा चाकू रायपुर में बुधवार देर रात पेट्रोल पंप के मैनेजर की 2 बदमाशों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बदमाश पेट्रोल डलवाने के बाद मैनेजर से पैसे छीनने लगे। जब मैनेजर ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू मैनेजर के गले के पास लगा। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *