छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मुस्लिम युवक पर शिव मंदिर के पास पेशाब करने का आरोप है। जिसके बाद शुक्रवार देर रात 2 समुदायों के बीच मारपीट-तोड़फोड़ हो गई। पुलिस ने दोनों पक्ष के 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। इसके अलावा हिंदूवादी नेता राम सिंह ठाकुर को भी गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, राम सिंह की दूसरे केस में गिरफ्तारी हुई। राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोगों ने हंगामा कर दिया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। फिलहाल, सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। अब जानिए क्या है पूरा विवाद हिंदू संगठन का आरोप है कि मुस्लिम युवक ने अशोक नगर मुरूम खदान स्थित शिव मंदिर के पास पेशाब कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। आरोपी का नाम अशरफ खान (23) है। जिसकी जानकारी होने पर पड़ोस की महिला ने कुछ युवकों को बुला लिया, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस मामले की जानकारी होने पर पुलिस भी तुरंत हरकत में आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक अशरफ खान के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बस्ती में तोड़फोड़ और आगजनी इसी दौरान कुछ असमाजिक तत्व के लोगों ने मुस्लिम बस्ती में अशांति फैलाते हुए ठेले में तोड़फोड़ की। एक ठेला व बाइक में आग लगा दी। इससे दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। स्थानीय रहवासियों को काफी नुकसान हुआ। इस घटना के बाद मोहल्ले में पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया गया। वहीं, SSP रजनेश सिंह खुद घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। तोड़फोड़-आगजनी करने वाले गिरफ्तार 4 अक्टूबर को SSP रजनेश सिंह के निर्देश पर मोहल्ले में उत्पात मचाने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। ऐसे बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी भी की गई। कानून व्यवस्था बनाने के लिए दोनों पक्षों के 9 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। साथ ही प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। एक महीने पुराने केस में राम सिंह गिरफ्तार इधर, पुलिस ने हिंदूवादी नेता राम सिंह को भी गिरफ्तार किया है। 29 अगस्त को बिल्हा थाना क्षेत्र के उड़ियापारा में युवती का गौमांस काटते हुए वीडियो वायरल हुआ था। जिस पर हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा मचाया था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। ग्रामीणों और हिंदू संगठनों के बीच झड़प भी हुई थी। मारपीट के दौरान दोनों पक्ष के लोगों को चोट आई थी। इस घटना में क्षेत्रवासियों ने पार्षद के साथ मारपीट होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी राम सिंह ठाकुर (33) के खिलाफ बीएनएस 191(3), 192, 332(सी), 296, 353(3), 115(2) और 3(1)(द)(ध) एसटी-एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। जानिए कौन है हिंदूवादी नेता राम सिंह दरअसल, राम सिंह सरकंडा के चिंगराजपारा में रहता है। राम सिंह और उससे जुड़े युवक खुद को हिंदूवादी जागरण मंच से जुड़े होने का दावा करते रहे हैं। राम सिंह सहित युवक शहर के साथ ही जिले में हो रहे धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर आवाज उठाते रहे हैं। यहां तक प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण कराने का आरोप लगाकर विरोध-प्रदर्शन भी किया। साथ ही प्रार्थना सभा कराने वाले कथित पास्टर सहित अन्य के खिलाफ अलग-अलग थानों में केस दर्ज कराया है। दूसरे पक्षों ने गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया। पुलिस ने हंगामा मचाने और विरोध प्रदर्शन करने पर राम सिंह और उसके साथियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में 8 प्रकरण दर्ज किया है। बता दें कि शुक्रवार की रात शिव मंदिर के पास पेशाब करने के विरोध में राम सिंह और उसके साथियों ने भी विरोध प्रदर्शन किया था। जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में राम सिंह को कंधे पर बैठाकर युवक नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि राम सिंह की गिरफ्तारी को इस केस से जोड़कर देखा जा रहा है। मारपीट-तोड़फोड़ केस में पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार- ……………………………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… मुस्लिम युवक ने शिव मंदिर के पास पेशाब किया: बिलासपुर में देर रात बवाल, हिंदू संगठन ने मुस्लिम बस्ती में तोड़फोड़ की, भारी पुलिस बल तैनात छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार देर रात माहौल तनावपूर्ण हो गया। हिंदू संगठन का आरोप है कि एक मुस्लिम युवक ने शिव मंदिर के पास पेशाब कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *