रायपुर के अभनपुर में एक घर के अंदर पति-पत्नी की लाश मिली है। किसी ने धारदार हथियार से दोनों की हत्या की है। शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। इस मामले में FSL, क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुटी है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र के बिरोदा गांव का है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली के बिरोदा गांव में रहने वाले भूखन ध्रुव (62) और उनकी पत्नी रुक्मणी ध्रुव (60) की घर पर लाश पड़ी है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तो घर के एक कमरे में पलंग पर भूखन की लाश पड़ी थी। पत्नी रुक्मणी की लाश दूसरे कमरे में जमीन पर पड़ी थी। लाश के आसपास खून बिखरा घटनास्थल पर ACCU टीम, एफएसएल यूनिट, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्क्वॉड जांच में जुटी है। लाश के आसपास खून बिखरा हुआ है। पुलिस को शक है कि यह वारदात किसी करीबी ने की है। हत्या के लिए किसी धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया है। दोनों मृतकों के शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। घर के भीतर कई सामान बिखरा हुआ है। फिलहाल पंचनामा के बाद लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। दंपती के हैं तीन बच्चे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, भूखन और उसकी पत्नी खेती किसानी करते हैं। भूखन एक दूसरे व्यक्ति के खेत में कीटनाशक छिड़कने का काम कर रहा था। बुधवार को काम पर नहीं पहुंचा तो वह व्यक्ति उसे घर पर देखने आया था, तभी उसने लाश देखकर उसने सरपंच को सूचना दी। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। बताया जा रहा है कि भूखन के तीन बच्चे हैं। जिसमें दो लड़की और एक लड़का है। लड़कियों की शादी धमतरी और पाटन में हुई है। वहीं लड़का रायपुर में रहता है। फिलहाल पुलिस परिवार के सदस्यों को भी बुलाकर पूछताछ कर रही हैं। ……………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… मूड ऑफ था इसलिए चाकू से 25-30 बार गोद डाला…VIDEO: खून लगे चाकू के साथ इंस्टाग्राम में डाली स्टोरी, लिखा-जेल में मेरा राज,मारूंगा मतलब मारूंगा छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक युवक ने दूसरे युवक को बीच सड़क चाकू से 25-30 बार गोदकर मार डाला। मर्डर का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वह लगातार वार करते नजर आ रहा है। वारदात के वक्त सड़क पर खून ही खून फैल गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *