आगरा में एक लड़की अपने पूरे परिवार को नींद की गोलियां खिलाकर बॉयफ्रेंड संग फरार हो गई। साथ में वह 2 लाख कैश और जेवर भी ले गई है। पिता ने कुछ युवकों पर बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।

पूरे परिवार को नींद की गोलियां खिलाकर लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ रफू चक्‍कर हो गई। पिता ने बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।  युवती घर में रखे दो लाख रुपये और जेवरात भी ले गई।

मामला आगरा के आजमपाड़ा (शाहगंज) इलाके का है। मिली जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय लड़की 17 जुलाई से लापता है। शाहगंज थाने में आजमपाड़ा निवासी दानिश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी ने परिवार के सदस्यों को खाना परोसा था। खाना खाने के बाद कुछ देर बाद सभी गहरी नींद सो गए। सुबह देर से आंख खुली। सिर भारी हो रहा था। बेटी घर में नहीं थी।

घर में रखा कैश और जेवरात भी नहीं थे। बेटी को तलाशा मगर कोई सुराग नहीं मिला। बेटी को दानिश ले गया है। सहवान और सोहिल आरोपित दानिश के साथी हैं। उसकी मदद कर रहे हैं। दोनों को पता है कि बेटी कहां है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *