जेवरा| ग्राम जेवरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरंग विधायक खुशवंत साहेब से भेंट कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. शिवेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि खुशवंत साहेब का सतनामी समाज के लोगों ने भी स्वागत सम्मान किया। वे जिला मुख्यालय से ध्वजारोहण पश्चात अपने विधानसभा लौट रहे थे। रास्ते में गांव में रुके। इस अवसर पर सालिक राम दुबे, रूपेंद्र सिन्हा, रामनाथ गन्धर्व, डॉ. भुनेश्वर साहू, भागवत सिन्हा, कमल सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, विशंभर निषाद, मदन वर्मा, प्रताप वर्मा, रूपेंद्र दास मानिकपुरी, प्रताप वर्मा, रामजी कोशले, सनत बघेल, लखनू राम चतुर्वेदी, गोलू पाटिल मौजूद थे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *