बालोद नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ भाजपा नेत्री प्रतिभा चौधरी को टिकट दिया गया है। वहीं दल्ली राजहरा नगर पालिका के लिए तोरण साहू को प्रत्याशी बनाया गया है। बालोद जिले की दो नगर पालिकाओं और 6 नगर पंचायतों के लिए अध्यक्ष पद सहित पार्षद पदों के प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। इस मामले में भाजपा ने कांग्रेस से पहले अपने उम्मीदवारों की घोषणा करके बढ़त हासिल कर ली है। जानिए कौन है प्रतिभा चौधरी प्रतिभा चौधरी बालोद जिले की राजनीति की एक सक्रिय महिला के रूप में कई सालों से काम कर रही है और वह लंबे समय से मंडल से लेकर जिला और जिला से लेकर प्रदेश स्तर में भी विभिन्न पदों पर रह चुकी है। लंबे इंतजार के बाद उन्हें नगर पालिका परिषद के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में भाजपा ने नाम रखा है। जानिए कहां किसे मिली जिम्मेदारी नगरपालिका नगर पंचायत प्रतिभा चौधरी ने टिकट मिलने पर पार्टी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने उन्होंने आश्वासन दिया कि पिछले 10 सालों में हुए विकास कार्यों को और आगे बढ़ाते हुए बालोद नगर पालिका क्षेत्र में विकास की नई गाथा लिखी जाएगी।