अंबिकापुर नगर निगम की भाजपा प्रत्याशी मंजूषा भगत ने मंत्री रामचिार नेताम एवं वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में कलेक्टोरेट पहुंच एक सेट नामांकन दाखिल किया। कृषिमंत्री रामविचार नेताम ने अंबिकापुर नगर निगम में जीत का दावा किया। मंजूषा भगत ने कहा कि वे शहर की जनता का 10 साल की कांग्रेस सरकार नाकाम रही। चुनाव में जीत मिलेगी। वहीं भाजपा के महापौर प्रत्याशी डा. अजय तिर्की ने सोमवार को मुहुर्त में एक सेट नामांकन दाखिल किया। भाजपा की महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत सोमवार को कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक प्रबोध मिंज, राजेश अग्रवाल सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ कलेक्टोरेट पहुंची और महापौर का एक सेट नामांकन दाखिल किया। मंजूषा भगत ने आज ही नामांकन फार्म खरीदा था। नामांकन के दौरान भाजपा के अधिकांश वरिष्ठ नेता कलेक्टोरेट पहुंचे थे। मंत्री नेताम ने किया जीत का दावा
कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि हम लोग जीत के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त हैं। जनता का विश्वास मिलने वाला है, क्योंकि पिछले 10 सालों तक कांग्रेस के महापौर को देखा और समझा कि कितना विकास हुआ। कांग्रेस के मेयर होने से यहां का विकास रुक गया। मूलभूत सुविधाएं सड़क बिजली पानी जैसी सुविधाओं से अंबिकापुर शहर के लोग तरस गए। नेताम ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी इसलिए इस बार 26 जनवरी को यहां आए थे। सरकार का साथ मिलेगा और अंबिकापुर का बेहतर विकास हो सकेगा। मंजूषा भगत बोलीं- जीत के लिए आश्वस्त
भाजपा महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत ने कहा कि जीत के लिए पूरी तरह से आश्वस्त हैं। यहां के सभी नेताओं एवं मुख्यमंत्री का साथ मिल रहा है। शुरू से चुनाव की तैयार है। जनता का आशीर्वाद मिलेगा। कांग्रेस के डा. अजय तिर्की ने भरा पर्चा कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी डा. अजय तिर्की ने भी सोमवार को एक सेट नामांकन भरा। डा. अजय तिर्की ने शनिवार को ही नामांकन फार्म खरीद लिया था। वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ कलेक्टोरेट पहुंचे और नामांकन दाखिल किया। डा. तिर्की मंगलवार को शक्ति प्रदर्शन के साथ दूसरा सेट नामांकन कर सकते हैं। दिनभर गहमागहमीं, कांग्रेस पार्षद नहीं कर सके नामांकन
निकाय चुनाव के नामांकन के लिए शनिवार को गहमा-गहमी की स्थिति रही। भाजपा ने 38 वार्ड प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। घोषित वार्ड प्रत्याशियों में अधिकांश ने आज नामांकन का एक सेट जमा किया। अन्य प्रत्याशी अंतिम दिन मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा 10 वार्ड प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं कर पाई हैं। उनका नामांकन भी अंतिम दिन होगा। शाम को भाजपा सूची जारी करेगी। कांग्रेस द्वारा आज नामांकन समाप्त होने के पूर्व पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई, इसक कारण वे नामांकन दाखिल नहीं कर सके। हालांकि कांग्रेस ने तय उम्मीद्वारों को नामांकन की तैयारी करने के लिए बता दिया गया था। 45 वार्ड प्रत्याशी तय कर लिए गए थे। तीन वार्डों को छोड़कर शेष ने नामांकन फार्म खरीद लिया है। सभी का नामांकन मंगलवार को अंतिम दिन होगा। विजय सोनी सहित कांग्रेसियों ने किया भाजपा प्रवेश भाजपा के पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ नेता विजय सोनी सहित कई कांग्रेसियों ने सोमवार को भाजपा प्रवेश किया। भाजपा ने पूर्व पार्षद विजय सोनी एवं प्रकाश साहू की पत्नी किरण साहू को भाजपा के वार्ड पार्षद का टिकट मिल सकती है। इन दो वार्डों को भाजपा ने रोककर रखा है। पूर्व पार्षद विजय सोनी, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिला अध्यक्ष सूर्य प्रकाश साहू सहित कांग्रेसियों को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व सांसद कमलभान सिंह ने भाजपा प्रवेश कराया। भाजपा प्रवेश करने वालों में किरण साहू, दिनेश गर्ग, पंकज चौधरी, संजू चटर्जी, विशाल साहू दशरथ साहू, सोनिया साहू, सितारा सोनवानी, नीतू गोयल, रीना साहू शांता केरकेट्टा, कमलमनी मुंडा, शीला साहू, अंजू साहू, कार्तिक शर्मा आदि शामिल हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *