महासमुंद| ग्राम परसदा मोड़ पर बाइक से घर जा रहे एक व्यक्ति को सामने से आ रही तेज रफ्तार ईको वैन ने टक्कर मार दी। बाइक चालक घायल हो गया जिसका इलाज चल रहा है। मामला महासमुंद थाना क्षेत्र का है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 27 जनवरी को खिलावन आडिल बाइक सीजी 22 एक्स 2958 से परसदा से महासमुंद सामान खरीदने आया था। वापस जाते वक्त परसदा गांव के मोड़ के पास स्कूल वेन सीजी 04 एचसी 9602 ने टक्कर मार दी। वहीं दुर्घटना में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद घायल को तत्काल उपचार के लिए लोगों ने जिला अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।