रायपुर में दैनिक भास्कर की ऐतिहासिक सफलता को 36 साल पूरे हो गए हैं। इस खास अवसर को यादगार बनाने के लिए राजधानी में भास्कर उत्सव मनाया जा रहा है। इसी सिलसिले में आज हमारे राम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में रावण की भूमिका में एक्टर आशुतोष राणा दिखेंगे। वहीं राहुल भूचर, हरलीन कौर रेखी, करण शर्मा, दानिश अख्तर सैफी भी नजर आएंगे। विधानसभा रोड के रामा वर्ल्ड में आयोजन शाम 7:15 बजे से शुरू हो जाएगा। पहले आएं पहले पाएं के आधार पर सीट की व्यवस्था है। ऐसे में 6:30 तक पहुंचकर आप सीट बुक कर सकते हैं। इससे पहले 26 जनवरी को रायपुर में भास्कर उत्सव में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास के साथ, सुरेंद्र दुबे, दिनेश बावरा, सुदीप भोला, पद्मिनी शर्मा, पीयूष मालवीय की महफिल सजी। दिग्गज कवियों के साथ लोगों ने कभी जमकर ठहाके लगाए तो कभी कविता से भावुक भी हुए। कवि सम्मेलन के आखिरी में कुमार विश्वास खुद अपनी कविता, है नमन उनको सुनाते हुए भावुक हुए। इससे पहले कुमार विश्वास की कविता कोई दीवाना कहता है… को लोगों ने साथ में गुनगुनाया। भास्कर की तारीफ में कुमार विश्वास ने कहा कि, ऐसे अखबार आज कल कम है जिन्हें लोग संपादकीय पेज से खोलें। भास्कर से पुराना प्रेम है। भास्कर परिवार है, हजारों लोग भास्कर उत्सव से जुड़ते हैं। वहीं, 24 जनवरी को भास्कर उत्सव कार्यक्रम में योग गुरू बाबा रामदेव और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहली बार एक साथ एक मंच पर टॉक शो में नजर आए। दोनों से एंकर चित्रा त्रिपाठी ने सवाल किए। इस दौरान रायपुर में धीरेंद्र शास्त्री और बाबा रामदेव ने सनातन, AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), HI (हिंदुत्व इंटेलिजेंस), हिंदू-मुसलमान, अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, गौ रक्षा, नक्सलवाद और हिंदुस्तान-पाकिस्तान समेत कई मुद्दों पर जवाब दिए। इनका मिल रहा सहयोग अडानी ग्रुप प्रेजेंट्स भास्कर उत्सव में गोयल टीएमटी, आमचो बस्तर, राहुल ट्रेवल्स, मे-फेयर ग्रुप और ई-बीएलयू ई-व्हीकल का सहयोग मिल रहा है। वेन्यू पार्टनर रामा वर्ल्ड और ब्रॉडकास्ट पार्टनर एबीपी न्यूज है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *