महासमुंद| महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का सम्मेलन आज सोमवार को शंकराचार्य भवन महासमुंद में रखा गया है। मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक योगेश्वर राजु सिन्हा होंगे। विशिष्ट अतिथि नपा अध्यक्ष राशि महिलांग। अध्यक्ष जपं महासमुंद यतेन्द्र साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष महासमुंद महेन्द्र सिक्का, पूर्व सदस्य छग राज्य महिला आयोग अनिता रावटे के आतिथ्य में कार्यक्रम होगा।