दुर्ग | शुक्रवार को महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निवास नए रायपुर में छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ की महिलाओं ने मुलाकात की। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंत्री से समस्याओं के बारे में चर्चा की। मंत्री ने समस्या सुनकर अपने सचिव को नोट कर कुछ विषय पर फोन पर ही चर्चा कर हल करने के लिए निर्देश िदए। कार्यकर्ताओं ने मुख्य रूप से मंत्री से मांग की है कि छत्तीसगढ़ महिला को कार्यकर्ता सहायिका को ऋण उपलब्ध कराई जाए, सहायिका बहनों को कार्यकर्ता पद पर 100% दिया जाए उम्र का बंधन हटाते हुए, भर्ती प्रक्रिया में संशोधन किया जाए। गर्म भोजन राशि ईधन राशि और गर्म भोजन की मात्रा बढ़ाई जाए, यात्रा भत्ता दिया जाए।