इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कोरबा में प्राचार्य शलभ पीटर ने राष्ट्रध्वज फहराया। इसके बाद सभी तिरंगे का सलामी दी और सामूहिक राष्ट्रगान गाया। प्राचार्य ने सभी को देश के प्रति कर्तव्य की याद दिलाई। राज्य व देश की प्रगति में सभी को योगदान देने प्रेरित किया। संविधान में निहित लोकतंत्र की भी सभी को जानकारी दी।