छत्तीसगढ़ में भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। टिकटों का वितरण होने के बाद कार्यकर्ताओं का विरोध और बगावत भी शुरू हो गया है। सुकमा में 18 कार्यकर्ताओं ने भाजपा पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वहीं बीजापुर में महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा पार्टी हाय-हाय के नारे लगाए हैं। इधर, दंतेवाड़ा जिले के गीदम में भी बगावत है। अध्यक्ष पद का टिकट न मिलने से पार्टी कार्यकर्ता विनोद उर्फ टीनू साहू ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। आज वे फॉर्म भी लेंगे। इन तीनों जिले में भाजपा पार्टी का राजनीतिक समीकरण बिगड़ सकता है। फिलहाल भाजपा के दिग्गज नेता सभी को मनाने में जुटे हुए हैं। पूर्व जिला अध्यक्ष समेत 18 का इस्तीफा सुकमा में नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों का टिकट वितरण करने के बाद कार्यकर्ताओं में काफी रोष है। जिले के पूर्व BJP जिला अध्यक्ष और वर्तमान पार्षद मनोज देव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी बाई समेत 6 वर्तमान पार्षदों ने इस्तीफा दिया है। वहीं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश दास जैसे कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया है। कुल 18 कार्यकर्ताओं ने जो इस्तीफा दिया है उसमें लिखा है कि टिकटों का वितरण सही तरीके से नहीं किया गया है। कांग्रेस और CPI के लिए काम करने वालों को टिकट दिया गया है। यही वजह है कि पार्टी के लोग नाराज हैं। बीजापुर में जमकर लगे नारे इधर, बीजापुर में भी विरोध शुरू हो चुका है। बीजापुर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का कहना है कि टिकटों का वितरण सही तरीके से नहीं हुआ है। इसी के विरोध में नारेबाजी की गई है। महिला मोर्चा ने हमारी मांगे पूरी करो और BJP जिला संगठन हाय-हाय के नारे लगाए हैं। फिलहाल पार्टी के नेता उन्हें मनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। भाजपा का बिगड़ सकता है राजनीतिक समीकरण दंतेवाड़ा जिले में गीदम नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए टिकट न मिलने से BJP कार्यकर्ता विनोद साहू (टीनू) बगावत पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। आज फॉर्म भी लेंगे। उनका दावा है कि चाहे कोई भी नेता उन्हें मनाने के लिए उनके घर आए वे नहीं मानेंगे। विनोद के निर्दलीय खड़े होने से भाजपा का राजनीतिक समीकरण बिगड़ सकता है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *