छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने चिरमिरी नगर पालिका निगम में हुए भ्रष्टाचार की जांच का आदेश दिया है। यह घोषणा उन्होंने भाजपा के महापौर प्रत्याशी रामनरेश राय के नामांकन के दौरान की। मंत्री जायसवाल ने कहा कि पूर्व महापौर कंचन जायसवाल के कार्यकाल में हुए कथित घोटालों की विस्तृत जांच की जाएगी। इनमें सैनिटाइजर घोटाला और सिद्ध बाबा पहाड़ी पर 50 लाख रुपये की सड़क निर्माण में हुई अनियमितताएं प्रमुख हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पिछले कार्यकाल की वित्तीय अनियमितताओं की होगी जांच उल्लेखनीय है कि कंचन जायसवाल, पूर्व विधायक विनय जायसवाल की पत्नी हैं और उनके कार्यकाल में चिरमिरी नगर निगम कांग्रेस के नियंत्रण में था। अब भाजपा के सत्ता में आने के साथ ही पिछले कार्यकाल की वित्तीय अनियमितताओं की जांच शुरू की जाएगी।