कवर्धा| बोड़ला की हॉकी प्लेयर गीता यादव (18) यूरोप दौरे के लिए भारतीय जूनियर हॉकी टीम में चुनी गई। यह गीता का पहला विदेशी टूर रहा। भारतीय टीम 12 से 21 नवंबर 2024 के बीच बेल्जियम और नीदरलैंड में कुल 6 मैच खेली। बोड़ला की रहने वाली गीता के पिता किसान हैं। जिले की वह पहली महिला खिलाड़ी है जिसने यह उपलब्धि हासिल की है।