भास्कर न्यूज | बालोद जिले में वर्ष 2024 में एक जनवरी से लेकर 31 दिसंबर तक 429 सड़क हादसे हुए। जिसमें 216 लोगों की मौत हुई। वहीं 434 लोग घायल हुए। यह खुलासा जिला यातायात, पुलिस प्रशासन की सालाना रिपोर्ट से हुई है। इस लिहाज से तमाम सुरक्षा के दावों के बीच हादसे थमने के बजाय बढ़ते क्रम पर है। इसका अंदाजा इसी से लगा सकते है कि वर्ष 2022 में सड़क हादसों में 174 लोगों की मौत हुई थी। वहीं 2023 में 162 लोगों की मौत हुई थी। इस लिहाज से 2024 में 2022 की तुलना में 42 और 2023 की तुलना में 54 लोगों की मौत ज्यादा हुई है। जुलाई में नया कानून लागू होने के बाद पुलिस ने चालानी कार्रवाई करने सख्ती दिखाई बावजूद हादसे नहीं थमे। लापरवाह वाहन चालकों पर रोजाना चालानी कार्रवाई कर समझाइश देने का दावा यातायात, पुलिस प्रशासन के अफसर कर रहे हैं लेकिन आंकड़े वास्तविकता बयां कर रहा है कि सच्चाई क्या है। आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2024 में हर माह 35 सड़क हादसे हुए हैं। नशे में था चालक, वैन में क्षमता से ज्यादा बच्चे थे साल के अंतिम दिन मंगलवार को सोंहपुर से निपानी मार्ग में फुलसिंह के खेत के पास मैजिक वाहन पलटने से एक छात्र की मौत हुई थी। इस मामले में टाटा मैजिक वाहन के चालक संजू उर्फ केवल कुमार साहू के खिलाफ गुरूर थाने में बीएनएस की धारा 105 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार जांच के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद लोगों से बयान लिया गया है। स्वास्थ्य परीक्षण में पाया गया कि ड्राइवर नशे में था। 31 दिसंबर को सुबह 7 बजे वाहन चालक टाटा मैजिक वाहन से ग्राम बेलौदी से 18 बच्चों को बिठाकर स्वामी आत्मानंद स्कूल निपानी छोड़कर ग्राम अर्जुनी और सोहपुर के 12 बच्चों को पुन: वैन में बैठाकर ले जा रहा था। वाहन में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर एवं स्वयं अत्यधिक शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। हर माह औसतन 18 लोगों की मौत हुई है। वहीं हर माह 36 लोग घायल हुए। नवंबर में 6 की मौत, इससे 8 गुना ज्यादा घायल, दिसंबर में 28 सड़़क दुर्घटनाएं हुई जून में 33 हादसे में 15 लोगों की मौत व 33 लोग घायल हुए। जुलाई में 25 हादसे में 13 की मौत व 16 लोग घायल हुए। अगस्त में 40 हादसे में 20 की मौत व 39 लोग घायल हुए। सितंबर में 30 हादसे में 16 की मौत व 14 लोग घायल हुए। अक्टूबर में 47 हादसे में 22 की मौत व 49 लोग घायल हुए। नवंबर में 28 हादसे में सबसे कम 6 लोगों की मौत हुई। जबकि इससे 8 गुना ज्यादा 51 लोग घायल हुए। दिसंबर में 28 हादसे में 26 की मौत व 46 लोग घायल हुए हैं।