ISRO की बड़ी कामयाबी: GSLV-F17 ने EOS-05 को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में पहुंचाया

श्रीहरिकोटा, 5 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए GSLV-F17 रॉकेट के जरिए EOS-05 Earth Observation Satellite को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित किया। रॉकेट ने 4 सितंबर को तड़के 2:55 बजे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरी

लगभग 2,367 किलोग्राम वजनी EOS-05 को निर्धारित Sub-Geosynchronous Transfer Orbit (Sub-GTO) में स्थापित किया गया। ISRO के अनुसार यह भारत का पहला ऐसा imaging satellite है, जिसे geosynchronous orbit से पृथ्वी के अवलोकन के लिए तैयार किया गया है

🌍 कृषि से आपदा प्रबंधन तक आएगा काम

EOS-05 से बड़े भौगोलिक क्षेत्रों की अधिक नियमित निगरानी में मदद मिलने की उम्मीद है। इसके satellite data का उपयोग कृषि, जल संसाधन, वन एवं पर्यावरण निगरानी, भूमि उपयोग और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में किया जा सकता है।

यह मिशन GSLV कार्यक्रम के लिए भी अहम है। ISRO की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक GSLV-F17 ने अपने मुख्य मिशन उद्देश्य को सफलतापूर्वक पूरा किया है।