बलौदाबाजार, 3 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में गुरुवार सुबह गिरौदपुरी धाम दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी माजदा वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गई। कसडोल थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-130 बी पर सेल और छांछी के बीच मोड़ के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत 27 श्रद्धालुओं के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
गिरौदपुरी धाम जा रहे श्रद्धालुओं से भरी माजदा पलटी, 27 घायल; दो महिलाएं जिला अस्पताल रेफर
