भास्कर न्यूज | महासमुंद धान खरीदी अंतिम चरण में है, शेष एक दिन ही बचा है। अवैध धान परिवहन करने वाले सक्रिय हो गए हैं। बुधवार को ग्राम बरबसपुर भीमखोज खल्लारी के पास अतिरिक्त तहसीलदार बागबाहरा व राजस्व निरीक्षक खल्लारी, मंडी सचिव बागबाहरा की संयुक्त टीम ने एक वाहन को जांच के लिए रोका जिसमें 62 कट्टा अवैध धान परिवहन करते पाया। जांच के दौरान 62 कट्टा धान लदा मिला। धान के संबंध में वाहन चालक ने कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। बिना दस्तावेज धान परिवहन को मंडी अधिनियम के उल्लंघन के रूप में देखते हुए अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई की। धान को जब्त कर खल्लारी समिति को सुपुर्द कर दिया। मंडी सचिव ने कहा कि मंडी अधिनियम के तहत किसी भी प्रकार के कृषि उपज के परिवहन के लिए वैध दस्तावेज अनिवार्य होते हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *