छ्त्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एनकाउंटर के डर से 29 माओवादियों ने आत्म समर्पण कर दिया है। इनमें 7 महिला माओवादी भी शामिल हैं। ये सभी मिलिशिया, CNM जैसे कैडर के हैं। पिछले कई सालों से नक्सल संगठन के साथ जुड़कर काम कर रहे थे। कई छोटी-बड़ी घटाओं में भी रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, ये सभी सरेंडर नक्सली माड़ डिवीजन के कुतुल एरिया कमेटी में सक्रिय थे। गांव में नक्सल संगठन से युवाओं को जोड़ना। IED लगाना, पुलिस जवानों की रेकी करने का काम करते थे। इसके साथ ही सड़क काटना, पुल-पुलिया तोड़ने का काम करते थे। इन नक्सलियों ने डाले हथियार माओवादी डाली वड़दा, बटरी वड़दा, मिड़को वड़दा, सोनारी वड़दा, कमली वड़दा, मिड़को मंडावी, मुन्ना वड़दा, मंगू राम वड़दा, बुधराम वड़दा, रामाराम वड़दा, मनकू कुहड़ाम, ईरपा वड़दा, करिया वड़दा, सुकमन कोवाची, पवन वड़दा, मनी कोवाची, धरम मंडावी, रैनू राम, राजू राम वड़दा, रैनू राम वड़दा, संतु राम वड़दा, रमेश उसेंडी, केये राम, बोटी राम, रमेश मरकाम, सुकमती वड़दा, माटा उसेंडी, मैनू वड़दा एवं मंगेश वड़दा समेत अन्य माओवादियों ने हथियार डाले हैं।