सुकमा| कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने धान खरीदी केंद्रों में बिचौलियों की निगरानी और निरंतर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत जिले के सीमावर्ती इलाकों में चेकपोस्ट पर अधिकारियों के द्वारा धान के अवैध परिवहन पर कड़ी निगरानी की जा रही है। सोमवार को ग्राम पुसपाल में अवैध रूप से धान परिवहन करते 25 क्विंटल धान से भरी पिकअप को जब्त किया।